शुक्रवार, 30 जनवरी 2009

जे एन यू में २००९-१० सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में २००९-१० सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है | आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि १६ मार्च है | डाक द्वारा आवेदन पत्र ६ मार्च तक प्राप्त किए जा सकते हैं | आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि भी १६ मार्च, २००९ है। विभिन्न कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा देश भर में १५ मई से १८ मई तक आयोजित की जायेगी। विशेष जानकारी के लिए जे एन यू की आधिकारिक वेबसाईट देखें ।

जे एन यू की परीक्षा अथवा प्रवेश प्रवेश प्रकिया के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप निसंकोच मुझे लिख सकते हैं। मुझे आपकी मदद करने में खुशी होगी। विशेष रूप से School of Language, Literature and Culture Studies में BA (Foreign Language), फर्स्ट या सेकंड ईयर के लिए आवेदन करने वाले छात्र किसी भी समस्या के लिए लिखें। उनकी मैं विशेष मदद कर पाऊँगा क्योंकि मैं इसी केन्द्र का छात्र हूँ।

1 टिप्पणी:

  1. धन्यवाद, मेरे ब्लॉग पर आने हेतु और अपनी टिप्पणी देने हेतु.

    तुम्हारे वर्डप्रेस और ब्लॉगस्पॉट दोनों के वृत्तपत्र पर मे्रा आना लगा रहता है, और देखकर खुशी होती है LTI के छात्रों में तुम अकेले हो, जिसने ब्लॉग बनाने के दिए गए टास्क को बोझ नहीं समझा.

    मेरी शुभाशंसाएं तुम्हारे साथ है....तुम्हारी लेखनी और प्रखर हो...
    इसी के साथ,
    सस्नेह,
    मणि दिवाकर.

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ मेरे लिए आशीर्वाद की तरह हैं जो निश्चय ही मेरा उत्साहवर्धन करेंगी चाहे वो सकारात्मक हों या नकारात्मक.